अयोध्या में मां दुर्गा के दरबार पहुंचे सुरेश यादव, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामदत्त अट्रावा गांव में समिति ने किया स्वागत, कादीपुर चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

अयोध्या। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रामदत्त अट्रावा गांव और कादीपुर चौराहे पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

रामदत्त अट्रावा गांव में सुरेश यादव ने मां दुर्गा के पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अंकेश यादव एवं ग्राम प्रधान उदल यादव ने उनका स्वागत और सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए आभार जताया।

इसके बाद सुरेश यादव कादीपुर चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने मां दुर्गा के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और माता रानी के दर्शन-पूजन किए। यहां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष राजित राम यादव, पुजारी मोनू पाठक, मनीष शर्मा, आदर्श मौर्य, शुभम पाठक एवं वैभव सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान सुरेश यादव ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, समिति के पदाधिकारियों और मां दुर्गा के भक्तों की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट: अंकुर पांडेय

और पढ़ें

[the_ad id="164"]