ग्रेटर नोएडा: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, मृतक की दोनों बहनें और जीजा गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक महेश की बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मृतक के साले की तहरीर पर रबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान मृतक महेश के मोबाइल फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस का दावा है कि इस रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस रिकॉर्डिंग को पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है।

प्रारंभिक जांच में मकान को लेकर पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि पांच लोगों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

वहीं, पांचों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

स्थान: रबूपुरा, ग्रेटर नोएडा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]