मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जनपद मेरठ के प्रत्येक बूथ पर विशेष मतदाता सहायता कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। नाम शामिल न होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित संबंधित अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे।









