कमला नगर जैन मंदिर में पांच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण जयंती समारोह, भगवान आदिनाथ से वासुपूज्य तक अर्घ समर्पित
मेरठ। कमला नगर स्थित जैन मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा एवं स्वर्ण जयंती समारोह में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ से भगवान वासुपूज्य तक अर्घ समर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान आचार्य सौरभ सागर महाराज के प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि भोगभूमि से कर्मभूमि तक मानव जीवन के विकास में भगवान ऋषभदेव का अतुलनीय योगदान रहा। भगवान आदिनाथ ने मानव समाज को असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्पकला का ज्ञान देकर आजीविका के साधन उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि में धर्म जुड़ने से जीवन सफल होता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 24 मिनट प्रभु की आराधना के लिए निकालने चाहिए।
समारोह में प्रेमचंद सब्जी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन और मुकेश जैन ने बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने जैन धर्म के सिद्धांतों की सराहना की।
चित्र अनावरण बल्लू कुमार और प्रदीप कुमार सर्राफ ने किया। शांतिधारा का सौभाग्य विपिन जैन, संजीव जैन और मनीष जैन को मिला।
रात्रि में पंकज जैन और सार्थक जैन के परिवार ने महाआरती की। जबलपुर से आईं प्रीति जैन ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में वीरेंद्र जैन, चिन्मय, उत्कर्ष, प्रतीक, ऋषभ, अभिनव, संजय, प्रदीप और अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट- रूपाली रस्तौगी, मेरठ









