
अभियान के दौरान खीरी, कफारा, हैदराबाद समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बसों की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बसों को सीज कर दिया, जबकि 6 बसों का चालान किया गया।
परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य बसों और स्लीपर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत वाहनों में निर्धारित ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) मानकों, बस बॉडी कोड और अन्य जरूरी सुरक्षा प्रावधानों की जांच की जा रही है। साथ ही वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान से बस संचालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।









