स्लग: फर्रुखाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा स्टोर में लगी आग, जलकर राख हुईं दवाइयां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां फतेहगढ़ के नवदिया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में स्टोर में रखी दवाइयां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि NHM कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य केंद्र पिछले आठ दिनों से बंद था।

पूरा मामला फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित नवदिया नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य केंद्र के दवा स्टोर में रात के समय अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक स्टोर में रखी दवाइयां जलकर राख हो चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी NHM के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले आठ दिनों से बंद था। घटना की जानकारी मिलने पर दवा विक्रेता भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि वह रात में घर पर सो रहा था, तभी फोन के माध्यम से उसे स्वास्थ्य केंद्र के दवा स्टोर में आग लगने की सूचना मिली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित नवदिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई इस घटना के बाद दवा स्टोर में हुए नुकसान और आग लगने के कारणों को लेकर जांच की आवश्यकता है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]