ऑपरेशन कवच 3.0 के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 बसें सीज और 6 का चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा ऑपरेशन कवच 3.0 के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ शांति भूषण पांडेय एवं प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान खीरी, कफारा, हैदराबाद समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बसों की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 बसों को सीज कर दिया, जबकि 6 बसों का चालान किया गया।

परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य बसों और स्लीपर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके तहत वाहनों में निर्धारित ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) मानकों, बस बॉडी कोड और अन्य जरूरी सुरक्षा प्रावधानों की जांच की जा रही है। साथ ही वाहन संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान से बस संचालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]