महराजगंज के फरेंदा में श्री मेकओवर्स ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका बेटी स्वतंत्रता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अभिजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आज महिलाएं अपनी प्रतिभा, मेहनत और हुनर के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यदि उन्हें अपने कौशल को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिले, तो वे आर्थिक रूप से मजबूत बनने के साथ अपने परिवार की तरक्की में भी अहम योगदान दे सकती हैं।
उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण और अनुभव के माध्यम से महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और भविष्य में दूसरी महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं।
अभिजीत सिंह ने कहा कि फरेंदा जैसे क्षेत्रों में नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वरोजगार को प्रोत्साहित करती है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होती हैं।









