राजस्थान, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है| यहां भोपाल से धार्मिक यात्रा पर निकले लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई|बताया जा रहा है कि बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है| घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई|

भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 21 लोग सवार थे| सभी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से राजस्थान स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे| यात्रा में बुजुर्गों के साथ बच्चे भी शामिल थे| इसी दौरान कोटा के पास एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया| दुर्घटना की खबर मिलते ही यात्रियों के परिजनों में कोहराम मच गया|

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है| हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या को लेकर शुरुआती जानकारी सामने आई है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]