अलीगढ़ में आम जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 1 नवंबर को विशाल मेगा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से लाभान्वित करने की पहल की जाएगी।
इस मेगा सेमिनार की खास बात यह होगी कि लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न वर्गों के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति शामिल होंगे। इस आयोजन से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और संबंधित विभागों के माध्यम से लाभ लेने में मदद मिलने की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि इस सरकारी योजनाओं के महाकुंभ के माध्यम से कितने पात्र लाभार्थी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ पाते हैं।









