उझानी में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, जयकारों से गूंजा कस्बा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने किया शुभारंभ, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

बदायूं। जिले के उझानी कस्बे में शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। आकर्षक झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा कस्बा भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम बारात देखने के लिए कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

राम बारात का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी भैया ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का तिलक कर तथा फीता काटकर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की।

राम बारात में भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक गीतों से पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए बारात में शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। राम बारात के साथ पुलिस की गाड़ियां भी चलती रहीं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उझानी में हर वर्ष भगवान श्रीराम की बारात भव्य तरीके से निकाली जाती है। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

संवाददाता – पवन तोमर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]