मेरठ में विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक खास पहल की गई है। द सनशाइन इमिग्रेशन कंसल्टेंसी की ओर से पहली बार ‘स्टडी अब्रॉड एक्सपो 2026’ का आयोजन किया गया। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई, कॉलेजों में एडमिशन और उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनशाइन स्टडी अब्रॉड एक्सपो विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। इस तरह के आयोजन से छात्रों को विदेश में शिक्षा से जुड़े विकल्पों को समझने और अपने भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीरज कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस आयोजन को मेरठ के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा।
कनाडा से जुड़ी द सनशाइन इमिग्रेशन कंसल्टेंसी की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास किया गया। स्टडी अब्रॉड एक्सपो 2026 को लेकर छात्रों और अभिभावकों के लिए विदेश में पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का एक मंच तैयार किया गया है।









