
ज्ञापन के माध्यम से समूह सखियों और स्वास्थ्य सखियों ने स्थायी किए जाने के साथ निर्धारित वेतनमान लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए।
इसके अलावा सखियों ने कार्य के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा देने, किराया भत्ता निर्धारित करने और पहचान पत्र जारी करने की मांग भी की।
समूह सखियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा और कार्य के अनुरूप सुविधाएं मिल सकें।
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपकर सखियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की। अब उनकी मांगों पर शासन और प्रशासन की ओर से लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है।









