सहारनपुर ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेड पर मिला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। नागल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घर के कमरे में बेड पर उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर नागल थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोमल अपने परिवार में सबसे बड़ी बेटी थी। उसके दो छोटे भाई हैं। बेटी की मौत से परिवार सदमे में है और गांव में शोक का माहौल है।

फिलहाल वारदात के पीछे की वजह और इसमें किसी की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]