शाहजहांपुर में न्यायालय परिसर स्थित कोर्ट हवालात में पेशी पर लाए गए बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट परिसर की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, बार सेंट्रल संघ एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।









