महराजगंज मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पारिवारिक विवादों का निस्तारण, परिजन सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण को लेकर सराहनीय पहल की।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र पर पहले सुलझाए जा चुके पारिवारिक मामलों से जुड़े अभिभावकों और परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने विवादों के समाधान के बाद महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक लिया। महिलाओं ने बताया कि पुलिस टीम ने उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता और विनम्रता के साथ सुना तथा समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की।

महिलाओं के अनुसार, पुलिस के प्रयासों से उनके पारिवारिक विवादों का समाधान हो चुका है और वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

मिशन शक्ति टीम की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पारिवारिक समस्याओं का संवाद और आपसी समझ के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस की इस पहल को महिला सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]