पूरा मामला कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित हरदोई कचहरी परिसर का है, जहां बुधवार को अधिवक्ता सत्येंद्र मिश्रा और राघवेंद्र मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कचहरी परिसर में हुई इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
मारपीट की घटना के बाद दोनों अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









