हरदोई में कांग्रेसियों की नंगे पैर पदयात्रा, एसपी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्रवाई नहीं होने पर पांच दिन बाद आंदोलन की चेतावनी

हरदोई। कांग्रेस जिला कार्यालय के बाहर कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन और राहुल गांधी के चित्र पर कालिख लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में तिकुनिया पार्क स्थित गांधी प्रतिमा से एसपी कार्यालय तक नंगे पैर पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए

एसपी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच कराने की मांग की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर पार्टी कार्यालय और प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन को कार्रवाई के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने बाल विद्या भवन विद्यालय में कथित राजनीतिक गतिविधियों का मुद्दा उठाते हुए डीआईओएस को ज्ञापन देकर जांच की मांग की।

पदयात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी, आफताब हैदर, मोहन सिंह, ज्ञान प्रकाश पाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अमित सिंह स्थान: हरदोई

और पढ़ें

[the_ad id="164"]