अयोध्या विधानसभा में सुरेश यादव की दावेदारी से बढ़ी राजनीतिक हलचल, चंद्रवंशी जी महाराज का मिला आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव की संभावित राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से संभावित प्रत्याशी के रूप में उनका नाम सामने आने के बीच अंतरराष्ट्रीय कथावाचक चंद्रवंशी जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुरेश यादव लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय होने का दावा करते रहे हैं। बेटियों को साइकिल वितरण, जरूरतमंदों की सहायता तथा गरीबों और असहायों के सुख-दुख में सहभागी बनने जैसे कार्यों के जरिए उन्होंने अपनी सामाजिक सक्रियता बनाए रखी है। उनका कहना है कि जनसेवा उनके जीवन का संकल्प है और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

चंद्रवंशी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद सुरेश यादव ने जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती से उनकी मुलाकात के बाद भी संभावित उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हुई थीं।

हालांकि, बसपा की ओर से अभी उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या की राजनीति में उनकी भूमिका और पार्टी के फैसले पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

रिपोर्ट: अंकुर पांडेय

और पढ़ें

[the_ad id="164"]