50 साल से रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट, बच्चों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। शहर के गढ़ी रोड स्थित पावर हाउस के पास करीब 50 वर्षों से झोपड़ियां बनाकर रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। झोपड़ियां हटाने के आदेश और बुलडोजर चलाने की चेतावनी से परेशान परिवार बुधवार को अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से राहत की गुहार लगाई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, शुशीला पत्नी रोशन, मधु पुत्री दाताराम, गुड़िया पत्नी विष्णु, राजपति पत्नी अशोक, रेनू पत्नी मनोज और नीलम पत्नी राजेंद्र समेत कई परिवार उक्त स्थान पर रहते हैं। उनका कहना है कि वे अनुसूचित जाति से हैं और करीब पांच दशकों से वहीं झोपड़ियां बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है।पीड़ितों का आरोप है कि 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब पांच बजे मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और झोपड़ियां हटाने का आदेश दिया। साथ ही, ऐसा नहीं करने पर बुलडोजर से झोपड़ियां गिराने की चेतावनी दी गई।

इसके बाद सभी परिवार बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से झोपड़ियां हटाने से पहले पर्याप्त समय देने की मांग की, ताकि वे अपने सामान की व्यवस्था कर सकें और रहने के लिए वैकल्पिक स्थान तलाश सकें। परिवारों ने अचानक बेघर होने से बचाने की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]