DM कार्यालय पर प्रदर्शन कर बकाया भुगतान की उठाई मांग
जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने अपने बकाया मानदेय और विभिन्न कार्यों के भुगतान को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संघ के संरक्षक राजवीर शुक्ला ने बताया आज हम लोग DM साहब के यहां आए हैं।
हमारी समस्या ये है कि हम लोगों का 3-4 महीने से कोई पैसा नहीं मिला है। जो बकाया है वो भी नहीं मिला है। ना तो हम लोगों का मानदेय हुआ है अभी तक। उन्होंने बताया कि उनकी कई बिंदुओं पर मांगें लंबित हैं।हम लोगों ने आधार कार्ड बनाया है उसका पैसा नहीं मिला है।
सामान कार्ड का पैसा नहीं मिला, पोलियो का पैसा नहीं मिला, CBI का पैसा नहीं मिला, संचारी का भी पैसा नहीं मिला है। वाउचर जो भरा जाता है उसका भी नहीं मिला है। मतलब 3-4 महीने से अब तक कोई पैसा नहीं मिला है। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनका जो बकाया है उसका जल्द भुगतान किया जाए और उनका नियमित मानदेय तय किया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तो वे सभी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।
रिपोर्ट – अनिरुद्ध मिश्रा
*बाइट– राजवीर शुक्ला*
*(आशा संघ के संरक्षक)*









