25 साल की सेवा का संकल्प, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर बुधवार को शाहजहांपुर में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शाहजहांपुर प्रभारी दुर्विजय सिंह शाक्य की अध्यक्षता में यात्रा खिरनी बाग रामलीला मैदान से शुरू हुई। सदर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा शहीद उद्यान पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी याद किया गया।

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी सेवा यात्रा शुरू की थी। अक्टूबर 2025 में उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के प्रति आभार जताते हुए विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करने का संकल्प व्यक्त किया था।

उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ देश की सामूहिक आकांक्षा से जुड़ा लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक सलोना कुशवाहा, अरविंद सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, वीर विक्रम सिंह, डीपीएस राठौर, अजय प्रताप सिंह, नामित ब्लॉक प्रमुख दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]