2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने बनाई रणनीति, लखीमपुर की आठों सीटों पर संगठन मजबूत करने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी के पूर्व व संभावित प्रत्याशियों, आवेदकों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों को लेकर चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान के मुताबिक, पलिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे मुस्कुराते हुए पूछा कि आप चुनाव नहीं लड़ेंगे? साथ ही सरकार बनने पर सम्मान देने की बात कही। रेहान खान ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले पर पूरा भरोसा है। उनका उद्देश्य केवल विधायक बनना नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करना है।

रेहान खान ने बताया कि उन्हें लखीमपुर खीरी की सभी आठों विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाना उनका लक्ष्य है। बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]