ऋषिकेश में पहली बार राम लीला मंचन से पहले दहन हुआ रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर रामलीला मंचन से पहले अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले में लगी आग।

विजयदशमी के पर्व पर सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के द्वारा त्रिवेणी घाट पर आयोजित दशहरा मेला शुरू होने से पहले ही एक अजब नजारा देखने को मिला। दशहरा मेला शुरू होने से पहले ही रावण कुंभकरण और मेघनाथ तीनों के पुतले में अचानक आग लग गई हालांकि इसके बावजूद आतिशबाजी और रामलीला का मंचन जारी है

हर वर्ष त्रिवेणी घाट पर आयोजित होने वाले दशहरे मेले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं इस वर्ष रामलीला मंचन से पहले रावण दहन होने के कारण दशकों में निराशा है जिसको लेकर दर्शकों ने अपने मंशा जाहिर की है।

हालांकि सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के अध्यक्ष और आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष कमेटी त्रिवेणी घाट पर सुभाष क्लब दशहरा कमेटी धूमधाम से दशहरा मानती है, कमेटी की ओर से हर बार लोगों का आकर्षक बनाने के लिए कुछ नया करने की कोशिश की जाती है इस बार रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलों को इलेक्ट्रिक माध्यम से जलाया जाना था लेकिन चेक करने के दौरान तीनों पुत्रों में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई हालांकि रामलीला का मंचन और आतिशबाजियां आगे भी जारी रहेगी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]