हंसिये से हमला कर महिला की हत्या, नाती गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हंसिये से हमला कर महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। नवाबगंज-बबना तिराहा अलीगंज रोड पर हुई वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी नाती सत्यम को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान करीब 50 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी जगमोहन शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि सत्यम ने हंसिये से लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी सत्यम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी की बहन मानवी के बाजार से लौटने के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी भी सामने आई। पुलिस को संपत्ति विवाद से जुड़े पहलू की भी जानकारी मिली है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की पूरी परिस्थितियां और वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 अमित कुमार रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad id="164"]