महराजगंज। सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, निचलौल एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है और राहत कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में जलभराव, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।









