सेवा संकल्प अभियान के तहत 87 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को श्रम विभाग की ओर से चिकित्सा विभाग और उम्मीद सामाजिक संस्था के सहयोग से कसया के महात्मा गांधी चौक स्थित लेबर अड्डे पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लेबर अड्डे पर मौजूद 87 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों का विभागीय पंजीयन भी किया गया, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिविर के दौरान श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय के साथ कर्मचारी अभिषेक श्रीवास्तव और शशि शेखर मिश्रा मौजूद रहे। उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से वरुण राय, उमेश पवन समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। चिकित्सा विभाग की टीम ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण और पंजीयन की सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान सुभाष, राजकुमार, टुनटुन, अर्जुन, संतोष, सुरेश, जवाहर, गोविंद, बनवारी और प्रभु समेत बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने की जानकारी भी दी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]