इटावा में यमुना किनारे बोरे में मिला 26 वर्षीय छात्रा का शव, लेखपाल पर हत्या का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इटावा में यमुना नदी किनारे बोरे में बंद छात्रा का शव मिला है| परिजनों ने लेखपाल पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है|

यमुना किनारे बोरे में मिला छात्रा का शव

उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी के किनारे बोरे में बंद 26 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया| मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिहौली के पास का है| ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतका की पहचान आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के रुदमुली गांव निवासी 26 वर्षीय विशाखा पुत्री विजय कुमार के रूप में हुई है|

TET की तैयारी कर रही थी विशाखा

बताया जा रहा है कि विशाखा आगरा में रहकर TET की तैयारी कर रही थी और 30 सितंबर को उसे अपने घर लौटना था| पुलिस के अनुसार, विशाखा की गुमशुदगी आगरा के एमएम गेट थाने में दर्ज थी| इसी से संबंधित जानकारी मिलने के बाद इटावा पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी| जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विशाखा के रूप में की|

लेखपाल पर हत्या का आरोप

परिजनों ने आगरा में तैनात लेखपाल शिवजीत सिंह पर विशाखा की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है| फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]