सेवा संकल्प अभियान के तहत सिसवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सिसवा बाजार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से शिविर और स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभागीय स्टॉलों पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी और उनकी समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, दयाशंकर सिंह, राममिलन गुप्ता, पिंटू जायसवाल, राजेश वैश्य, मनोज जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]