फतेहपुर। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित बताई जा रही फैक्ट्री में छापेमारी कर करीब 70 किलो कट्टी सुपारी सीज की है। आरोप है कि यहां ‘बिमल’ नाम की पैकिंग में सुपारी तैयार कर पैक की जा रही थी।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लाइसेंस संबंधी कमियां मिलने के साथ पैकिंग पर लेबलिंग नियमों का पालन नहीं मिला। टीम ने मौके से सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वहीं पैकिंग में इस्तेमाल की जा रही पाउच पैकिंग मशीन को भी सीज किया गया है।
विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि तैयार माल की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट और मौके पर मिली कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: शिवम् अवस्थी, फतेहपुर









