सेवा संकल्प अभियान: उत्कृष्ट कार्य करने वालीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित, स्वास्थ्य गोष्ठी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज | सिसवा विकासखंड सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह, स्वास्थ्य गोष्ठी तथा विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर गहन चर्चा हुई।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेंद्र मल्ल, भाजपा मंडल महामंत्री राजू सिंह, राममिलन गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वैष्णो सोनी तथा मनोनीत सभासद मुन्ना गोंड मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्थानीय नागरिकों व कर्मचारियों ने किया।

​गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की रीढ़ हैं। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी, टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनकी भूमिका अतुलनीय है।

खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अर्जुन चौधरी ने कहा, “सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब मैदानी स्तर के कर्मचारी और विभाग परस्पर समन्वय से काम करें।”
​कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण और स्वास्थ्य जांच संबंधी जानकारियां दी गईं।​

इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह, ब्लॉक समुदाय प्रबंधक प्रदीप चौरसिया, आईसीडीएस से मीनाक्षी, फार्मासिस्ट अभिमन्यु नायक, मयंक पांडेय, सरविन्द राव, शीला शर्मा, निर्मला शर्मा, मोहनी, नीतू, सुरेश राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]