सिद्धार्थनगर: 6.78 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल कुमार राजभर ने उसका बाजार थाना परिसर में 6 करोड़ 78 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन का विधि-विधान से पूजा-पाठ कर शिलान्यास किया।

इस दौरान मंत्री अनिल कुमार राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले की सरकारों की तुलना में बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के दौरान पुलिस व्यवस्था और पुलिस लाइनों की स्थिति खराब थी, जिसे भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में बेहतर करने का काम किया जा रहा है।

मंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय गुंडागर्दी और भू-माफियाओं का बोलबाला था और महिलाएं व बेटियां रात में घर से बाहर निकलने में डरती थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। अब महिलाएं निडर होकर घर से बाहर निकल रही हैं और उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

प्रशासनिक भवन के निर्माण से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]