झांसी। मसीहागंज चौकी क्षेत्र में एक बंद मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब पांच से छह दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, मसीहागंज चौकी क्षेत्र स्थित एक बंद मकान से दंपती के शव बरामद हुए। शव कई दिन पुराने होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी आकाश कुलहरी समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
आईजी आकाश कुलहरी ने बताया कि घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में दंपती के शव मिले हैं, वहां रहने वाले किराएदार की भी तलाश की जा रही है। किराएदार की भूमिका समेत अन्य संभावित बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल पति-पत्नी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट: आकाश कुलहरी, आईजी, झांसी परिक्षेत्र
बाइट: मृतकों के परिजन
रिपोर्ट: दीपक सैनी
स्थान: झांसी









