सासाराम स्टेशन पर चला सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 163 यात्री पकड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीडीयू नगर। डीडीयू मंडल के सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट तथा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे कुल 163 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे टीम ने सभी यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1,07,435 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की टिकट एवं यात्रा संबंधी प्राधिकार की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट और उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही रेल यात्रा करें। बिना टिकट या अनधिकृत रूप से यात्रा करना रेलवे नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते यात्रियों को जुर्माना भरना पड़ सकता है

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाना, रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चेकिंग के दौरान रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करने और यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य सुनिश्चित करने की अपील की है।

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]