वार्ड-21 में सुभाष सिंह के घर से गोरियामठ मंदिर तक हुआ विकास कार्य
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। नगर के वार्ड नंबर-21 में मंगलवार को राज्यसभा सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। राज्यसभा सांसद चंदौली, उत्तर प्रदेश दर्शना सिंह ने नाली मरम्मत और सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
सांसद निधि के अंतर्गत वार्ड नंबर-21 में सुभाष सिंह के घर से गोरियामठ मंदिर तक नाली मरम्मत एवं सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर करीब 9 लाख 98 हजार रुपये की लागत आई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-चंदौली है।
लोकार्पण के दौरान सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण के साथ नाली की मरम्मत और उसे ढक्कन से कवर किए जाने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने के साथ खुले नाले से होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।
स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली निर्माण पूरा होने पर खुशी जताई। लोगों का कहना है कि मार्ग पर लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई थी। निर्माण कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
कार्यक्रम में निधि तिवारी, आरती यादव, सपना अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, अंकित मिश्रा, राजू चौबे, गणेश सिंह, संदीप सिंह, आलोक सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अशोक कुमार जायसवाल









