निचलौल में अवैध मीट दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार; दुकानें सीज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना निचलौल पुलिस ने अवैध मीट/चिकन की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की दुकानों को अवैध पाए जाने पर सीज कर दिया और दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार, थाना निचलौल क्षेत्र के मियां मोहल्ला स्थित चिकन/मीट की दुकान को लेकर इम्तेयाज पुत्र मुन्ना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मेहबूब, दोनों निवासी मियां मोहल्ला, थाना निचलौल के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान इम्तेयाज ने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू उर्फ अलाउद्दीन पर वार किया। हालांकि चाकू गोलू को नहीं लगा, बल्कि वहां से गुजर रहे हरिओम अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल, निवासी मारवाड़ी मोहल्ला, को लग गया। घटना में हरिओम अग्रवाल को चोट आई।

मामले की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घायल के संबंध में अजय अग्रवाल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निचलौल में मु0अ0सं0 249/2026, धारा 118(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की विवेचना और जांच के दौरान दोनों अभियुक्तों की मीट की दुकानों की जांच की। जांच में दुकानों के अवैध रूप से संचालित होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों दुकानों को सीज कर दिया। इसके साथ ही प्रकरण में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट/चिकन की दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]