सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोढ़िया गांव के टोला गजौली निवासी एक युवक की रविवार शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है

जानकारी के मुताबिक, लोढ़िया गांव के गजौली टोला निवासी जहांगीर (35 वर्ष) रविवार शाम अपनी बाइक से बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जहांगीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े,

जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल जहांगीर को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा पहुंचाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।​मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]