खेसरारी छावनी टोला के लीची बागीचे में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी छावनी टोला में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लीची के बागीचे में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4:00 बजे डायल 112 (पीआरवी) के जरिए कोठीभार पुलिस को सूचना मिली कि खेसरारी छावनी टोला स्थित एक लीची के बागीचे में महिला का शव लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और क्षेत्र को सील कर जांच-पड़ताल शुरू की।​पुलिस आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर मृतका की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा का आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।” पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]