लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर सामने आई है। हत्याकांड में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे को एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को लखनऊ लाने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली है। एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़े मामले में आगे की जांच और पूछताछ को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विजयादशमी के दिन हुई इस कार्रवाई को पुलिस के लिए अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, गिरफ्तारी से संबंधित विस्तृत आधिकारिक जानकारी और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से पुष्टि का इंतजार है।
रिपोर्ट: लखनऊ








