शाहजहांपुर में मंदिर के दो साधुओं की हत्या, शव जलाने से सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर परिसर से जुड़े दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर स्थित मंदिर में साधु गोपालदास और बिहारीदास रहते थे। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने दोनों की हत्या करने के बाद शवों को मंदिर से कुछ दूरी पर ले जाकर आग लगा दी। घटना में एक शव पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरे का शव अधजली अवस्था में मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]