शाहजहांपुर में छुआछूत के आरोप से वाल्मीकि समाज में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाल काटने से इनकार, जातिसूचक गाली देने और दुकान से भगाने का आरोप

शाहजहांपुर जनपद में छुआछूत से जुड़ा एक मामला सामने आया है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव जिंदपुरा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कुछ नाइयों पर बाल काटने से इनकार करने और एक युवक को दुकान से भगाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है।

आरोप है कि गांव में वाल्मीकि समाज के युवक बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचे, लेकिन उनके बाल काटने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया। आरोप यह भी है कि एक युवक को दुकान से बाहर निकाल दिया गया और उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

घटना के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

मामले में पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर जांच की मांग की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आरोप कितने सही पाए जाते हैं और इस मामले में क्या कार्रवाई होती है

फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]