शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 को चरथावल कस्बे में महादेव मंदिर के निकट रहने वाले विपिन कुमार ने थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आयुष्मान शर्मा शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने पतारसी-सुरागरसी के साथ पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गुफरान पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी सियाली खादर थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग युवती से जुड़े इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]