फतेहपुर में दिनदहाड़े दबंगई! लेबर पर तमंचा तानकर झोंका फायर, बाल-बाल बची जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आईटीआई रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क पर काम कर रहे एक लेबर को एक युवक ने कथित तौर पर तमंचा दिखाकर धमकाया और गाली-गलौज करते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ा।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने लेबर पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। लेबर ने दौड़कर अपनी जान बचाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।घटना का कथित वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो और घटनाक्रम के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और तहरीर के आधार पर की जाएगी।

 

लोकेशन- फतेहपुर यूपी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]