महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने नेहरू नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर, पिपरदेउरा स्थित मंदिर तथा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान डॉ. पुष्पलता मंगल ने भगवान विश्वकर्मा और श्री हनुमान जी से नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, अभियंता देवेंद्र कुमार, जल निगम के जय सत्यदेव कनौजिया, सभासद लालजी गुप्ता, मनोनीत सभासद अभय कुमार जायसवाल, भीष्म नारायण त्रिपाठी, आरिफ खान, विनोद गौतम एवं अंशुमान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।









