विकास और विरासत के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। नगर में शनिवार रात पहुंचे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का लोगों ने बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव, सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष की राजनीति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष वर्ष 2014 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बयानबाजी करता आ रहा है।

मंत्री ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव विकास और विरासत के मुद्दे पर लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में विरासत से जुड़े कई कार्य पूरे किए गए हैं। शेष कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

बिजली, सड़क और सुरक्षा को बताया उपलब्धि

हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली, सड़क और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। अच्छी बिजली मिलने से व्यापार और कारोबार को बढ़ावा मिलता है, जबकि बेहतर सड़कों से यात्रा का समय कम होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है। सरकार यदि जनहित में अच्छा काम करेगी तो जनता दोबारा समर्थन देगी। इस मौके पर डॉ. आरपी सिंह, विकास शर्मा, अजय यादव, डॉ. अनिल शर्मा, मंटू शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा सहित विश्वकर्मा समाज के कई लोग मौजूद रहे।

चुनावी बयान को अधिक संतुलित बनाएंखबर में स्थान और समय स्पष्ट करें
अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]