वाराणसी में मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलीईपुर क्षेत्र में वरुणा नदी के किनारे स्थित मां शैलपुत्री के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु हाथों में नारियल, फूल-माला और पूजा सामग्री लेकर मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। नवरात्र के पहले दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, यश, कीर्ति और विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही मां अपने भक्तों के भय और कष्टों का नाश करती हैं।

मंदिर परिसर में पूरे दिन जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ मां के दर्शन कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र को लेकर मंदिर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। इस दौरान महंत, श्रद्धालुओं और एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने भी अपनी बात रखी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]