कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया
महबूबनगर गांव के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। मंगलवार को इसी तेंदुए के हमले में राम सिंह नाम के युवक की मौत हो गई थी
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल था
ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए महबूबनगर में पिंजरा लगाया था
ग्रामीणों ने पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना वन विभाग को दी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे समेत ककरहा रेंज कार्यालय ले आई
प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है
तेंदुए का चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा
इसके बाद अधिकारियों के निर्देश और नियमानुसार उसके आगे की कार्रवाई की जाएगी
वन विभाग ग्रामीणों से जंगल अथवा वन क्षेत्र के आसपास अकेले न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।









