लखीमपुर खीरी में बाढ़ और जलभराव के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। तराई क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे बंशी नगर में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेपाल से आने वाले पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण अतर नगर से फरसैया ग्राम सभा तक हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं।

जलभराव के चलते ग्रामीण सड़कों पर भी पानी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से सुहेली नदी में सिल्ट जमा होने के कारण उसका प्राकृतिक प्रवाह बाधित है। वहीं नकहुआ नाला भी गाद से बंद होने के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

ग्रामीणों ने सुहेली नदी की डीसिल्टिंग, नकहुआ पुल और नालों की सफाई तथा बंशी नगर में दुधवा रोड पर नए पुल के निर्माण की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका गैर-राजनीतिक धरना लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]