लखनऊ पारा में थार सवारों की दबंगई, बस में मारी टक्कर; 5-6 यात्री घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में थार सवारों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार वाहन ने एक बस में टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 से 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोप यह भी है कि हादसे के बाद थार सवारों ने बस में बैठे यात्रियों के साथ मारपीट की। वहीं, थार वाहन के अंदर शराब पार्टी होने और गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत थार सवारों ने कई लोगों को वाहन से टक्कर मारी। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने थार सवारों को घेर लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। थाने में भी थार सवार पक्ष पर हंगामा करने और मेडिकल कराने से इनकार करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]