रायबरेली स्लग गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग जहानाबाद, बिहार से हरिद्वार समेत कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऐहार गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बाइट डॉक्टर सत्यजीत सिंह, मेडिकल ऑफिसर फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में घायल लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

रिपोर्ट– मनीष अवस्थी

और पढ़ें

[the_ad id="164"]